---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की खास पहल! पंजाब की प्रगति के साथ सिख विरासत का संरक्षण भी कर रही सरकार, हुए कई ऐतिहासिक ऐलान

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे में विरासत संरक्षण के साथ प्रगति को भी रफ्तार दे रही है। इस क्रम में कई ऐतिहासिक ऐलान किए जा चुके हैं जो मान सरकार की तत्परता को दर्शाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 10, 2026 4:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में विकास के साथ सिख विरासत का संरक्षण भी बखूबी किया जा रहा है। 350वीं शहीदी दिवस और शहीदी जोड़ मेला का भव्य आयोजन इसका पुख्ता प्रमाण है। इस दौरान भगवंत मान सरकार सिख गुरुओं के प्रति सम्मान भाव व्यक्त करती नजर आई। इस दिशा में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से कई अहम ऐलान भी हुए हैं। पहले श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर विश्वविद्यालय निर्माण की घोषणा हुई । फिर रोपड़ वन्यजीव अभयारण्य नाम गुरु साहिब के नाम पर करने का ऐलान हुआ है। इससे इतर भी कुछ ऐसे ऐलान हुए जो भगवंत मान सरकार की पंजाब की प्रगति के साथ सिख विरासत का संरक्षण करने के दावे पर मुहर लगाते हैं।

प्रगति के साथ सिख विरासत का संरक्षण भी कर रही CM Bhagwant Mann की सरकार

मान सरकार सूबे की प्रगति के साथ सिख विरासत का संरक्षण भी कर रही है। इस दिशा में कई खास कदम उठाए जा चुके हैं।

पहले भगवंत मान सरकार ने पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम पर विश्वविद्यालय निर्माण की घोषणा की। इसके बाद श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के अवसर पर तीन शहरों को पवित्र नगर का दर्जा दिया गया। इसमें अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो का नाम शुमार है। इससे इतर पंजाब सरकार ने रोपड़ में स्थित झज्जर-बचौली अभयारण्य का नाम नौवें गुरु के नाम पर रखा है। ये सारे फैसले दर्शाते हैं कि कैसे पंजाब की प्रगति के साथ-साथ मान सरकार सिख विरासत का संरक्षण भी कर रही है, ताकि नई पीढ़ी भी सिखों के गौरवशाली इतिहास से अवगत हो सके।

विकास के मार्ग पर अग्रसर पंजाब

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार पंजाब में विकास को रफ्तार दे रही है। सिख विरासत संरक्षित करने के साथ मान सरकार ने ऐसे काम किए हैं, जो सूबे में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, परिवहन, कृषि आदि की तस्वीर बदल चुका है। पंजाब के नागरिक राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाकर सशक्त होते हुए तेजी से राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पंजाब आज विकास पथ पर अग्रसर है और लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026