---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की सराहनीय पहल! बाढ़ प्रभावित किसानों तक त्वरित मदद पहुंचा रही सरकार, मुआवजे पाकर खिल रहे चेहरे

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों से जुड़े मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए उन्हें मुआवजा उपलब्ध करा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 11, 2025 2:52 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार किसानों से जुड़े मुद्दों को फौरी तौर पर प्राथमिकता देती है। इसका स्पष्ट उदाहरण मान सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों को मदद उपलब्ध कराना था। उस क्रम को रफ्तार देते हुए सीएम भगवंत मान पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं।

इसी क्रम में मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने अपने-अपने हलकों में किसानों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया है। पंजाब सरकार की ओर से मिलने वाले स्वीकृति पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिले नजर आए। भगवंत मान सरकार की कोशिश है कि पंजाब का एक भी किसान मुआवजे से वंचित ना रह पाए और इसी कड़ी में कृषि विभाग हर प्रभावित इलाके में पहुंचकर किसानों की शिनाख्त कर उन्हें मुआवजा उपलब्ध करा रहा है।

बाढ़ प्रभावित किसानों तक त्वरित मदद पहुंचा रही Bhagwant Mann सरकार

मान सरकार उन तमाम किसानों को चिन्हित कर त्वरित मदद पहुंचा रही है जिनकी फसलें बाढ़ की चपेट में आने से बर्बाद हो गईं। इसी क्रम में आज सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार मंत्री अमन अरोड़ा ने बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित किया है। अमन अरोड़ा ने सुनाम विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों के 82 किसानों को मुआवजा स्वीकृति पत्र वितरित किया है।

सूबे के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिरबा विधानसभा के 11 गांवों के 81 बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह ने भी बाढ़ प्रभावित 16 गांवों के किसानों को 32 लाख रुपये का मुआवजा सौंपा है जिसके लिए भारी संख्या में किसान भगवंत मान सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

किसानों से जुड़े मुद्दे को प्राथमिकता दे रही पंजाब सरकार

पंजाब सरकार किसानों से जुड़े मुद्दे को खास प्राथमिकता देती है। बात चाहें बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा बांटने की हो, या पराली से जुड़ी समस्या का समाधान करने की। भगवंत मान सरकार फ्रंटफुट से आकर सारे मसलों का हल निकालती है। आप सरकार किसानों को समय पर मुआवजा भी उपलब्ध कराती है और साथ ही उन्हें कृषि के आधुनिक उपाज अपनाने के लिए जागरूक भी करती है। इन्हीं प्रयासों की देन है कि आज पंजाब के किसान सशक्त होकर कृषि सेवाओं को विस्तार देने और सूबे की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने का काम कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026