---Advertisement---

लाखों परिवारों तक मुफ्त विद्युत आपूर्ति! 300 यूनिट मुफ्त बिजली ऐलान के सफल 3 वर्ष पूरे होने पर Bhagwant Mann सरकार का खास संदेश

मुफ्त विद्युत आपूर्ति के ऐलान होने के 3 वर्ष पूरा होने पर सीएम Bhagwant Mann की सरकार ने जनता के नाम खास संदेश जारी किया है। इस दौरान लोगों को बताया गया है कि कैसे मान सरकार अपने कुशल नीतियों के बल पर जनसेवा में समर्पित है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 1, 2025 3:44 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: अपने शासनकाल में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी मान सरकार की ओर से खास संदेश सामने आया है। दरअसल, आज 2 जुलाई को भगवंत मान सरकार ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाले ऐलान के सफल 3 वर्ष पूरे किए हैं। इस दौरान पंजाब के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लाखों लोगों के घर तक 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पहुंची है। सीएम Bhagwant Mann की इस योजना का लाभ लाखों की संख्या में लोगों ने उठाया है। सरकारी दावे के मुताबिक राज्य की 90 फीसदी जनता बिजली का बिल नहीं भर रही है। यानी की इन तक मुफ्त बिजली पहुंच रही है। मान सरकार का कहना है कि ये कदम उन तमाम मेहनती लोगों का सम्मान है जिन्होंने पंजाब के विकास हेतु खुद को समर्पित किया है।

लाखों लोगों को मिल रहा Bhagwant Mann सरकार की योजना का लाभ!

मुफ्त विद्युत आपूर्ति से जुड़ी मान सरकार की योजना का लाभ आज राज्य के लाखों नागरिकों को मिल रहा है। इसकी जानकारी AAP पंजाब के एक्स हैंडल से साझा की गई है। भगवंत मान सरकार ने वादे से हकीकत तक पहुंचने का सफर बताया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 जुलाई, 2022 से पंजाब में हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली पहुंची है। मुफ्त बिजली देने के ऐलान का आज 3 वर्ष पूरा हो गया। इस दौरान Bhagwant Mann सरकार ने 90 फीसदी से ज़्यादा परिवारों को अब बिजली का बिल नहीं भरने दिया है। इसका आशय है कि 90 फीसदी परिवारों तक मुफ्त बिजली पहुंची है। मान सरकार का कहना है कि इस योजना से लोगों के हजारों करोड़ रुपए बचे हैं जिसका इस्तेमाल उन्हीं के लिए किया जा रहा। मान सरकार इस मुहिम को पंजाब के मेहनती लोगों का सम्मान बताती है।

जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुखरता से काम कर रही भगवंत मान सरकार

मालूम हो कि सूबे की AAP सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठा रही है और अपनी नीतियों को विस्तार से दे रही है। शिक्षा हो या स्वास्थ्य, परिवहन, कृषि समेत अन्य विभाग। हर क्षेत्र में जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए नीतियां बनाई जा रही हैं। सीएम Bhagwant Mann का स्पष्ट संदेश है कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी आवश्यकताएं पूरी होनी चाहिए।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026