---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के कार्यकाल में हुई 35 फीसदी डॉक्टर्स की भर्ती! सेहत योजना लागू कर सरकार ने ऐसे बदली स्वास्थ्य जगत की तस्वीर

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आजादी के बाद से 2022 तक हुए कुल चिकित्सकों की भर्ती का 35 फीसदी हिस्सा 4 वर्षों में पूरा किया है। इससे पंजाब के स्वास्थ्य जगत की पूरी तस्वीर बदल गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 21, 2026 2:01 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य जगत की तस्वीर पूर्णत: बदल गई है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। इसका सीधा लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य जगत का कायाकल्प कर आम नागरिकों तक सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है। आंकड़ों की मानें तो आजादी से अब तक पंजाब में जितने डॉक्टरों की भर्ती हुई है।

उन कुल डॉक्टरों का 35 फीसदी हिस्सा सीएम भगवंत मान के कार्यकाल में भर्ती किए गए हैं। मार्च 2022 से मार्च 2026 के चार वर्षों के कार्यकाल में भगवंत मान सरकार ने ऐसा कर स्वास्थ्य जगत की तस्वीर बदलने का काम किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू कर नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर दिया जा रहा है जो स्वास्थ्य क्रांति की दिशा में अहम कदम है।

पंजाब CM Bhagwant Mann के कार्यकाल में हुई 35 फीसदी चिकित्सकों की भर्ती!

आजादी के बाद से अब तक हुई कुल चिकित्सकों की भर्ती का 35 फीसदी मान सरकार ने 4 वर्षों में ही पूरा कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक जितने डॉक्टर पिछले 70-75 वर्षों में भर्ती किए गए। उन कुल डॉक्टर्स का 35 फीसदी हिस्सा सीएम भगवंत मान के कार्यकाल में किया जा चुका है। अभी एक वर्ष का कार्यकाल बाकी है। ऐसे में चिकित्सकों की संख्या और बढ़ेगी।

ये दर्शाता है कि कैसे मान सरकार राज्य में स्वास्थ्य जगत की तस्वीर बदलने का काम कर रही है। इसके साथ ही आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़ाकर यहां भी चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। इससे ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और आम लोग इसका लाभ उठाकर बेहतर इलाज हासिल कर पा रहे हैं।

सेहत योजना लागू कर सरकार ने बदली स्वास्थ्य जगत की तस्वीर!

मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना लागू कर भी पंजाब में स्वास्थ्य जगत की तस्वीर बदलने का काम किया है। पंजाब के लोगों को अब नई योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मुहैया कराया जा रहा है। गंभीर बीमारी से जुड़ी आपात स्थिति में मरीज पंजीकृत अस्पतालों में भर्ती होकर 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज हासिल कर सकते हैं।

नई सेहत योजना ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को विशेष लाभ पहुंचाया है। सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग अब सेहत योजना की मदद से 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। ये पंजाब के स्वास्थ्य जगत में हुई स्वास्थ्य क्रांति को दर्शाता है। इससे ये स्पष्ट है कि अब रुपए के अभाव में कोई इलाज से वंचित नहीं रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026