---Advertisement---

Bhagwant Mann: शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति! जानें राजस्व सुरक्षा के लिए मान सरकार ने उठाए कौन-कौन से कदम?

Bhagwant Mann: पंजाब में सरकार बनाने के बाद से ही AAP सरकार ने शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रखी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तस्करों को पकड़कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 13, 2025 4:23 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में सरकार बनाने के बाद से ही AAP सरकार ने शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रखी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तस्करों को पकड़कर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर प्रशासनिक अमला लगातार ग्राउंड पर चीजों को बेहतर करने में जुटा है। इसी बीच ‘AAP पंजाब’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक आंकड़ा पेश किए गया है। इस आंकड़े में बताया गया है कि कैसे सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने जीरो-टॉलरेंस की नीति को लागू कर शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने का काम किया है। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि राज्य के राजस्व की सुरक्षा के लिए कैसे पंजाब सरकार तरह-तरह के प्रयास कर रही है।

शराब तस्करी के खिलाफ Bhagwant Mann सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति!

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कई बड़े एक्शन लिए हैं। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि इस वित्तिय वर्ष में सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व में 114 एफआईआर दर्ज कर, शराब की 30096 बोतलें जब्त की गईं है। इस अभियान को निकट भविष्य में और रफ्तार दी जाएगी, ताकि राज्य में अवैध शराब की तस्करी को रोका जा सके। इसके अलावा जनता से भी आग्रह किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बढ़-चढ़कर तस्करी की रिपोर्ट करें। इससे पंजाब के राजस्व की सुरक्षा हो सकेगी और अवैध तस्करी से होने वाले नुकसान से निपटा जा सकेगा।

सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार तस्करों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई!

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी रहेगा। बताया गया कि मोहाली पुलिस ने हंडेसरा के पास एक विशेष अभियान में 220 पेटी अवैध शराब ले जा रहे एक ट्रक को सफलतापूर्वक पकड़ा है। ऐसे में सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का ये क्रम जारी रहेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि, लोगों को नशे की चंगुल में आने से बचाया जा सके। इसके साथ ही राजस्व की रक्षा की जा सके ताकि पंजाब के विकास को और रफ्तार मिले।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026