---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: 7 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स समेत 100 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि लगातार ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 20, 2026 2:15 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि लगातार ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अभी तक 50 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर किए जा चुके है। इसके अलावा कई किलोग्राम ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। ड्रग्स तस्करी में कमी देखी जा रही है। इसी बीच नशे के खिलाफ जारी अभियान के 355वें दिन पुलिस ने 100 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 7 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स की बरादमगी की है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि पंजाब पुलिस ने अपने अथक मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए 100 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 7.7 किलोग्राम हेरोइन, 6631 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8760 रुपये मादक पदार्थों की नकदी बरामद की। 37 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 100 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार 355 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 50338 हो गई है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस अलर्ट

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर आगे लिखा कि पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 100 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल जब्त हेरोइन – 7.7 किलोग्राम। कुल जब्त अफीम – 100 ग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल- 6631।

बरामद नशीले पदार्थों की कुल रकम 8760 रुपये है। 355 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या –
50338 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 37 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026