CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा फैसला, मांवा धीयां योजना के तहत इस तारीख को महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी धनराशि, चेक करें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए संचालित 'मांवा धीयां योजना' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जिससे लाखों महिलाओं को फायदा मिलेगा।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए संचालित ‘मांवा धीयां योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि योजना के पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में निर्धारित तिथि पर सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस फैसले से राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। निर्धारित तिथि पर राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होने से प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। इसी बीच CM Bhagwant Mann ने इस योजना से जुड़ी अहम जानकारी दी।

इस तारीख को खाते में ट्रांसफर होगी धनराशि

आप पंजाब ने CM Bhagwant Mann की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि

1 अगस्त को “टूट-टूट” की खुशी एक बार फिर लौटने वाली है, क्योंकि लगभग 37 लाख माताओं और बहनों के खातों में ₹3,000 और ₹4,500 की सम्मान राशि जमा की जाएगी”। सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मांवा धीयां योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि 1 अगस्त को ट्रांसफर की जाएगी। लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सही रखें, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

क्या है मांवा धीयां योजना?

मांवा धीयां योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की जाती है। योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है, जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

इससे महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिलती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना की राशि पूरी तरह बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगा।

Exit mobile version