---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर, मावन-धियां सत्कार योजना के तहत गरीब, वंचित महिलाओं को मिल रहा है जबरदस्त फायदा

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना एक गेमचेंजर साबित हुई है। इस योजना से लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 12, 2026 2:42 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना को लेकर सरकार का दावा है कि इसका लाभ समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं तक पहुंचाया जा रहा है। CM Bhagwant Mann के निर्देशों के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गौरतलब है कि महिलाओं के लिए पंजाब सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

महिलाओं को आर्थिक सहारा देने की पहल

मावां-धीयां सत्कार योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और बेटियों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर काम किया जा रहा है।

सरकार का फोकस उन परिवारों पर है, जहां आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महिलाओं को अपनी जरूरतों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे परिवारों को सरकारी सहायता मिलने से उनके लिए आर्थिक दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

पंजाब के CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में जबरदस्त फायदा देखने को मिल रहा है। इसके अलावासरकार की कोशिश है कि योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

इसी दिशा में मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत पात्र महिलाओं की पहचान और उन्हें सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को मजबूत किया जा रहा है।सरकार का कहना है कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी जा रही है। इस योजना के तहत सरकार जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये और एससी-एसटी महिलाओं को 1500 की धनराशि दी जाती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026