---Advertisement---

‘बेटियों के सम्मान से होती है समाज की तरक्की…’ CM Bhagwant Mann ने कॉलेज गर्ल्स से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

CM Bhagwant Mann: सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज (गर्ल्स) में छात्राओं से मुलाकात करने के बाद आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या आश्वासन दिया गया। अधिकारियों को क्या निर्देश जारी किए गए। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 24, 2026 5:21 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज (गर्ल्स) में छात्राओं से मुलाकात करते पूरे मुख्यमंत्री की तरफ से उनकी जरूरत और मांग को गंभीरता से लेने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सीएम भगवंत मान ने इस मुलाकात के बाद उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके हौसले को बढ़ाते हुए नजर आए। यह सच है कि पंजाब की महिलाओं की सुख समृद्धि और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार मुख्यमंत्री की तरफ से काम किया जा रहा है। ऐसे में यह मुलाकात निश्चित तौर पर काफी खास रहा। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने क्या कहा है।

पंजाब में बेटियों को लेकर क्या है सीएम मान की राय

हरपाल सिंह चीमा ने एक्स प्लेटफार्म पर वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा, “बेटियों का सम्मान होता है, वहां समाज तरक्की करता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज (गर्ल्स) में छात्राओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। छात्राओं की मांगों को मौके पर ही गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।” दरअसल सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज में छात्राओं से मुलाकात करने के बाद सीएम भगवंत मान ने उनकी सभी जरूरतों को पूरा करने का आदेश अधिकारियों को दिया है।

पंजाब की बेटियों के साथ इस तरह खड़े हैं सीएम मान

सीएम भगवंत मान के मुताबिक बेटियां हमारे समाज की शान होती है और उनके सपनों को उड़ान देना वह अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को हर बेटी की जरूरत पूरी करने का आदेश देते हुए उन्हें कोई भी तकलीफ ना हो इस बात की जिम्मेदारी ली है। उनके उज्जवल भविष्य की बात करते हुए नजर आए। यह सच है कि सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और ऐसे में वह अलग-अलग मुहिम के जरिए उनकी मदद करते हैं।

CM Bhagwant Mann ने सरूप रानी गवर्नमेंट कॉलेज (गर्ल्स) को लेकर क्या कहा

इस मुलाकात को लेकर सीएम भगवंत मान ने कहा था कि “लड़कियों के चेहरों पर खुशी और उनका ज़बरदस्त सेल्फ-कॉन्फिडेंस देखकर बहुत अच्छा लगा… लड़कियों ने ऑडिटोरियम को बेहतर बनाने और यूथ फेस्टिवल की तैयारियों के लिए बस की मांग की… मैंने मौके पर ही अधिकारियों को इन दोनों मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया है… मैंने लड़कियों की हिम्मत बढ़ाई और मोटिवेट किया कि आज लड़कियां हर फील्ड में बहुत आगे बढ़ रही हैं, आप भी इसी तरह मेहनत करें और और भी आगे बढ़ें… हमारी सरकार लड़कियों के सुनहरे भविष्य के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है… इंकलाब ज़िंदाबाद!”

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 September 2026

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026

Punjab News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026