---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मेंटल हेल्थ के लिए संजीवनी बनी मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना, 700 से अधिक लोगों का हुआ मुफ्त इलाज, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2026 4:13 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जिसका साफ तौर पर असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना से अभी तक लाखों मरीजों का इलाज हो चुका है।

सबसे खास बात है कि इस योजना के तहत मेंटल हेल्थ का भी इलाज किया जा रहा है। आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 700 से अधिक लोगों को इसका फायदा पहुंच चुका है।

मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना बनी संजीवनी

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य इसमें भी फ़ायदेमंद 10 लाख का हेल्थ कार्ड, पिछले 7 महीनों में 709 लोगों को लाभ मिला ₹83.36 लाख की राशि मुफ़्त इलाज। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

वहीं मान सरकार स्वास्थ्य को लेकर भी काफी सजग है और लगातार फायदा मिल रहा है। मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना के तहत अभी तक लाखों मरीजों का इलाज मुफ्त में हो चुका है। इस योजना के तहत लोगों को 10 लाख रूपये तक की भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

क्या है मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना

इस योजना के तहत पंजाब के लोगों को CM Bhagwant Mann सरकार की तरफ से 10 लाख रूपये का मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना दी गई है। इसके तहत कोई भी मरीज प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में 10 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। यानि मरीज को अपना पैसा देने की जरूरत नहीं है।

इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा गरीब परिवार के लोगों को हो रहा है। जिनके पास इलाज कराने का पैसा नहीं है। सबसे खास बात है कि इस योजना के तहत कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी इलाज किया जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026