---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने संभाला मोर्चा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा रही है राहत सामग्री; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: हिमाचल और पंजाब में लगातार बारिश के कारण पंजाब की नदियां उफान पर है, और राज्य के कई जिले बाढ़ से प्रभावित है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2025 6:16 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: हिमाचल और पंजाब में लगातार बारिश के कारण पंजाब की नदियां उफान पर है, और राज्य के कई जिले बाढ़ से प्रभावित है। हालांकि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब सरकार के कई मंत्री और विधायक लगातार बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा कर रहे है, यहां तक की सीएम मान ने अपना हेलीकॉप्टर बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए दे दिया है, ताकि लोगों को रेस्कयू किया जा सका, वहीं अब कई मंत्री और विधायक मिलकर बाढ़ पीड़ित इलाकों में लोगों के राशन सामग्री और जरूरी चीजें भेज रहे है, जो अपने आप में एक सराहनीय कदम है।

CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने संभाला मोर्चा

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मान सरकार के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है, जिसमें मिल्कफेड ने मोहाली स्थित वेरका प्लांट से विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री से भरे ट्रक बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजकर योगदान दिया है। यह सभी सामग्री राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुँचाई जाएगी “। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के विधायक NareshKataria56 और उनकी टीम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का एक काफिला रवाना किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर ज़रूरतमंद व्यक्ति तक राहत पहुँचाना है। इसके अलावा भी कई ऐसे मंत्री और विधायक स्थिति को नियंत्रण करने में लगे हुए है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा रही है राहत सामग्री

बता दें कि बठिंडा शहर से आम आदमी पार्टी की पूरी टीम ने विधायक AapJagsirSingh
जी के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राशन सामग्री भेजी है। इन कठिन परिस्थितियों में, हर जिले के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने लोगों को हर तरह की मदद पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री mohinder bhagat और सांसद SantSeechewal63 ने कपूरथला निर्वाचन क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की और प्रशासन से लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया। सरकार लोगों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026