---Advertisement---

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्री और विधायकों ने संभाला मोर्चा; लाखों लोगों को पहुंचाई मदद; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, आलम यह है कि 1300 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। लाखों लोग बेघर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 10, 2025 2:26 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, आलम यह है कि 1300 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। लाखों लोग बेघर हो गए है। पंजाब में भारी तबाही के बीच भी CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्री और विधायकों लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे है, यहां तक की खुद सीएम मान बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है। बीते दिन पीएम मोदी पंजाब और हिमाचल के बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया था, साथ ही केंद्र सरकार ने पंजाब को 1600 करोड़ रूपये का राहत पैकेज देने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है।

पीड़ितों की मदद के लिए CM Bhagwant Mann सरकार ने संभाला मोर्चा

पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए है, लोग टैंटों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। बेहद खराब परिस्थिति के बावजूद CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्री और आप के विधायकों ने लगातार मोर्चा संभाल रखा है। आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“आम आदमी पार्टी पंजाब की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। आप दिल्ली महिला विंग की संयोजक सारिका चौधरी जी ने स्थानीय विधायक देवेंदर जीत सिंह लाडी जी और आप पंजाब महिला विंग की संयोजक एवं विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा जी के साथ धर्मकोट विधानसभा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरित की”।

पीड़ितों के जीवन को पटरी पर लाने के लिए मान सरकार का प्रयास जारी

बाढ़ पीड़ितों के जीवन को पटरी पर लाने के लिए मान सरकार लगातार जुटी हुई है।
राहत कार्यों में तेज़ी और हर क्षेत्र में सामग्री की पहुँचाने की प्रक्रिया जारी है। समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री और विधायक हर समय जनता के साथ चिकित्सा सुविधाओं सहित पशुओं के चारे और उपचार के भी पुख्ता इंतजाम कर रहे है। जल स्तर में गिरावट के कारण होने वाली बीमारियों की आशंका को देखते हुए, पंजाब स्वास्थ्य विभाग लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी इलाकों में टीमें भेजेगा। पीने के पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं, जिनमें सरकारी स्कूलों में आरओ सिस्टम लगाना भी शामिल है। इसके अलावा, ज़रूरत के अनुसार विभिन्न स्थानों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026