---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘शरारती तत्व सोशल मीडिया पर..’ श्री अकाल तख़्त साहिब में पेशी के बाद क्या बोले पंजाब के मुख्यमंत्री; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann ने श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि कैसे फर्जी वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 15, 2026 4:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री आज श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पेश हुए। बता दें कि सिख परंपराओं और सिद्धांतों के बारे में कथित टिप्पणी में अकाल तख्त ने उन्हें तलब किया था। पेशी के बाद सीएम भगवंत मान ने इस मामले में जानकारी दी, और बताया कि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों क खिलाफ अपनी पक्ष रखा। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे “कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर यह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं श्री अकाल तख़्त साहिब को चुनौती दे रहा हूँ”। इसके अलावा भी उन्होंने बताया कि कैसे उनका फर्जी वीडियो चलाया गया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई।

अकाल तख़्त साहिब में पेशी के बाद क्या बोले CM Bhagwant Mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर यह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं श्री अकाल तख़्त साहिब को चुनौती दे रहा हूँ। ना तो मुझमें इतनी हिम्मत है और ना ही इतनी हैसियत। मैं एक विनम्र सिख के रूप में उपस्थित हुआ हूँ और एक सेवादार के रूप में अपना पक्ष रखा है।

राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते, मेरे पास जो SGPC के प्रबंधों में खामियों की शिकायतें आईं, उन्हें मैंने लिखित रूप में सिंह साहिब जी के समक्ष प्रस्तुत किया। क्योंकि कुर्बानियों और महान शहादतों से स्थापित धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। आज श्री अकाल तख़्त साहिब में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज जी द्वारा दिए गए आदेशों के अनुसार एक विनम्र सिख के रूप में प्रस्तुत होकर अपना स्पष्टीकरण दिया।

मेरी छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई – CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “मेरे विरोधियों द्वारा मेरी AI की मदद से एक नकली वीडियो बनाकर मेरी छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की गई। उस वीडियो को लेकर मैंने जत्थेदार जी के समक्ष अपना स्पष्टीकरण देते हुए दुनिया की किसी भी लैब में उस वीडियो की जाँच करवाने की बात कही।

पिछले कई दिनों से कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर यह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं श्री अकाल तख़्त साहिब को चुनौती दे रहा हूँ। ना तो मुझमें इतनी हिम्मत है और ना ही इतनी हैसियत। मैं एक विनम्र सिख के रूप में उपस्थित हुआ हूँ और एक सेवादार के रूप में अपना पक्ष रखा है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026