---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत राज्य का होगा कायाकल्प, साफ़-सफ़ाई के साथ मिलेंगी बेहतर नागरिक सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक राज्य बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने 'मिशन क्लीन पंजाब' को गति दे दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2026 1:50 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को गति दे दी है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य केवल साफ़-सफ़ाई सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। सरकार का दावा है कि इस मिशन के माध्यम से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

मिशन क्लीन पंजाब’ राज्य सरकार की एक व्यापक पहल है, जिसके तहत शहरों और गांवों में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। कूड़ा प्रबंधन, नालों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत राज्य का होगा कायाकल्प

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मिशन क्लीन पंजाब’ राज्य के हर शहर और कस्बे में साफ़-सफ़ाई, जवाबदेही और बेहतर नागरिक सुविधाएँ पहुँचा रहा है।

रोज़ाना निगरानी, ​​ज़मीनी स्तर पर जाँच-पड़ताल और नागरिक बुनियादी ढाँचे में लगातार निवेश के ज़रिए, मान सरकार शहरों से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों का समाधान कर रही है और पूरे पंजाब में सार्वजनिक सेवाओं का स्तर बेहतर बना रही है। साफ़-सुथरे शहर। बेहतर बुनियादी ढाँचा। एक साफ़ और हरा-भरा पंजाब”।

नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

पंजाब सरकार ने कहा है कि स्वच्छता केवल सौंदर्यीकरण का विषय नहीं है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता से भी जुड़ा हुआ है। मिशन के तहत साफ-सुथरी सड़कें, बेहतर सीवरेज व्यवस्था, नियमित कचरा संग्रहण और सार्वजनिक स्थलों की साफ़-सफ़ाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव और अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार किए जाने की योजना है।

मिशन क्लीन पंजाब के तहत केवल बड़े शहरों पर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने, कचरा निस्तारण व्यवस्था विकसित करने और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026