CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान के तहत अब प्रशासनिक स्तर पर भी जवाबदेही तय की जा रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सफाई व्यवस्था और जनसुविधाओं में कथित लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए मोगा के नगर आयुक्त को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है।
इस कार्रवाई को CM Bhagwant Mann की भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है। सबसे खास बात है कि इस योजना के तहत लगातार शहरभर में सफाई अभियान जारी है।
सफाई को लेकर हरजोत सिंह बैंस का बड़ा एक्शन
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज मोगा में सुबह के निरीक्षण के दौरान, मैंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पाया कि सफाई का स्तर संतोषजनक नहीं था।
During my morning inspection in Moga today, interacted with locals and found cleanliness not up to the mark — open garbage points across the city.
Issuing a show cause notice to the Municipal Commissioner, Moga.
No compromise on cleanliness. #MissionCleanPunjab pic.twitter.com/3YpBv6dXyK— Harjot Singh Bains (@harjotbains) June 23, 2026
शहर भर में खुले में कूड़ा पड़ा हुआ था। मोगा के नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। सफाई के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार राज्यभर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मिशन क्लीन पंजाब अभियान चला रही है।
सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ी निगरानी
मिशन क्लीन पंजाब के तहत स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सरकार का लक्ष्य शहरों और कस्बों को साफ-सुथरा बनाना, कचरा निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इसके लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, समयबद्ध कार्यवाही और शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब में लगातार सफाई अभियान पर जोर दिया जा रहा है। जिसका असर साफ तौर पर देखा जा रहा है।
