CM Bhagwant Mann: पंजाब को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। राज्य में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत शहरों, कस्बों और गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जिसके देखते हुए CM Bhagwant Mann सरकार ने दूसरा चरण शुरू कर दिया है।
मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण की शुरुआत
पंजाब सरकार ने मिशन क्लीन पंजाब के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। दूसरे चरण में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जिलों में स्थानीय प्रशासन, नगर निकायों और संबंधित विभागों की टीमें सफाई अभियान में जुटी हैं।
अभियान के दौरान सड़कों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य प्रमुख इलाकों में जमा कचरे को हटाने का काम किया जा रहा है। साथ ही सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अभियान के बाद भी स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे। इसी बीच आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का दूसरा चरण – कादियां राज्य-स्तरीय 10-दिवसीय बड़े सफाई अभियान के दूसरे दिन बड़े पैमाने पर सफाई का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को और मजबूती मिल रही है।
CM Bhagwant Mann सरकार का स्वच्छ पंजाब पर फोकस
बता दें कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार राज्य में बुनियादी सुविधाओं और सार्वजनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दे रही है। ‘मिशन क्लीन पंजाब’ को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
सरकार का मानना है कि स्वच्छ वातावरण का सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता से है। ऐसे में सिर्फ सफाई अभियान चलाना ही नहीं, बल्कि स्वच्छता को लेकर लोगों की भागीदारी बढ़ाना भी इस मिशन का अहम हिस्सा है। इससे पहले भी पंजाब सरकार ने सफाई अभियान शुरू किया था।







