CM Bhagwant Mann: स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंजाब सरकार लगातार जरूरी कदम उठा रही है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। लाखों लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। सबसे खास बात है कि इस योजना के तहत 10 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज हो रहा है।
हम बात कर रहे है मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजनी की, दरअसल इस योजना के तहत अभी तक हजारों परिवारों को फायदा पहुंचा है। साथ ही कई लोगों की जान बची है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी
मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना कई परिवारों के लिए बनी गेमचेंजर
बता दें कि CM Bhagwant Mann के प्रयासों का की असर है कि मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना से अभी तक कई जिंदगियां बची है।वहीं 10 लाख का हेल्थ कार्ड डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए वरदान बनी है। सबसे खास बात है कि हाल ही में 560 मरीज़ों का समय पर इलाज हुआ साथ ही पूरा इलाज और समय से ऑपरेशन हो गया।
₹10 ਲੱਖ ਵਾਲ਼ਾ ਸਿਹਤ ਕਾਰਡ ਸ਼ੂਗਰ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਲਈ ਬਣਿਆ ਵਰਦਾਨ#AapKaSehatCard pic.twitter.com/u313TnxAz1
— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 9, 2026
जिससे कई जिंदगियां बच गई। वहीं अंग कटने से बच गए। अच्छी बात यह है कि मरीजों को सरकारी अस्पताल का इंतजार नहीं करना होता है। इस योजना के तहत वह प्राइवेट अस्पताल में भी अपना मुफ्त इलाज करा सकते है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann की लंबी छलांग
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में जब से पंजाब आप की सरकार आई है। हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है। वहीं अब स्वास्थ्य के मामले में पंजाब कई राज्यों से आगे निकल चुका है। सबसे खास बात है कि मुख्यमंत्री सेहत कार्ड योजना के तहत 10 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज हो रहा है जो एक संजीवनी साबित हुई है। इस योजना से अभी तक कई लोगों की जान बच गई है।
