Jharkhand News: राज्य के विकास के लिए लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। वहीं इस सबके बीच बीते दिन उनकी मुलाकात धोरोम गाढ़ और संथाल समाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई। यह मुलाकात आखिर क्यों खास रहा और इस दौरान किस विशेष आयोजन का आमंत्रण मिला। इसे लेकर सीएमओ झारखंड की तरफ से जानकारी दी गई है। झारखंड न्यूज़ में जानिए आखिर आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री किन आयोजनों में शिरकत करने वाले हैं।
इन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से मरांग बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ एवं संथाल समाज के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 04 एवं 05 नवंबर 2026 को गिरिडीह के मधुबन में आयोजित होने वाले मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन
1/2 https://t.co/AjQdhEM2oB— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 24, 2026
झारखंड सीएमओ की तरफ से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि “हेमंत सोरेन से मरांग बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ एवं संथाल समाज के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 4 एवं 5 नवंबर 2026 को गिरिडीह के मधुबन में आयोजित होने वाले मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन और 22 से 24 नवंबर 2026 को बोकारो के ललपनिया में आयोजित होने वाले ’26th International Santal Socio – Sarna Religion Conference’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।”
निजी दुख को भूल झारखंड के हित में इस तरह काम कर रहे हैं सीएम
झारखंड के विकास के लिए लगातार हर दिशा में प्रगति हो। जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर वह हर तरफ विकास का काम कर सके इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में सीएम सोरेन की मां इस दुनिया को अलविदा कह गई। बावजूद इसके राज्य के हित में फैसला लेने और जरूरी कार्यक्रमों में शिरकत करने में मुख्यमंत्री पीछे नहीं हैं। लगातार काम करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि लुगुबुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ झारखंड के संथाल जनजाति का सबसे बड़ा और पवित्र धार्मिक व सांस्कृतिक महातीर्थ है। वहीं सीएम हेमंत सोरेन महासम्मेलन के साथ-साथ कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे जिसकी ऑफिशियल जानकारी दे दी गई है।
