---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ हजारों लोगों के लिए बनी वरदान, फ्री इलाज से गरीब लोगों की बची जिंदगिया, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सेहत योजना किसी गेमचेंजर से कम नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 24, 2026 5:17 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंचा रही है। पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में CM Bhagwant Mann सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। इस योजना के तहत हजारों जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिली है। वहीं अब आप (आम आदमी पार्टी) पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे व्यक्ति बता रहा है कि इस योजना से उसे कैसे लाभ पहुंचा।

CM Bhagwant Mann की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ कर रही है कमाल

आम आदमी पार्टी पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमे लिखा गया था कि “स्वास्थ्य कार्ड बनवाना अब हर परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच बन गया है।

मान सरकार द्वारा 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने से बठिंडा के कोठे गुरु के गुरसेवक सिंह को समय पर और बेहतरीन इलाज मिला। उनका अनुभव यही बताता है कि देर न करें, आज ही अपना स्वास्थ्य कार्ड बनवा लें”।

क्या है मुख्यमंत्री सेहत योजना?

मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का उद्देश्य राज्य के हर नागरिक को सुलभ और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके तहत –
सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज, कई प्राइवेट अस्पतालों में भी कैशलेस सुविधा, महंगे टेस्ट और सर्जरी पर सरकार का खर्च शामिल है। सबसे खास बात है कि हजारों मरीज इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। लगातार नए अस्पतालों को जोड़ा जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।

कैसे उठाएं इस योजना का लाभ

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में स्वास्थ्य क्षेत्र में जबरदस्त फायदा देखने को मिल रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड या पहचान पत्र जरूरी है।

नजदीकी सरकारी या सूचीबद्ध अस्पताल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।  पात्रता के अनुसार तुरंत इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। जिससे मरीजों की जान बचती है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार की यह योजना किसी गेमचेंजर से कम नहीं है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026