---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालु धार्मिक स्थलों के लिए हुए रवाना, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दिखाई हरी झंडी

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की पहल जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 20, 2026 2:49 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की पहल जारी है। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के एक जत्थे को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई।

बता दें कि इस योजना के तहत CM Bhagwant Mann सरकार द्वारा वरिष्ठ नागिरकों को मुफ्त में धार्मिक यात्रा पर भेजा जाता है। इसकी बीच पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक जत्थे को रवाना किया है।

श्रद्धालु धार्मिक स्थल के लिए हुए रवाना

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज डबखेड़ी लोअर (रोपड़) से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत तीर्थयात्रियों को ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित और यादगार होने की कामना की और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर तीर्थयात्रियों ने इस नेक पहल के लिए मान सरकार का धन्यवाद किया।

सरकार की योजना से श्रद्धालुओं को लाभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के जरिए प्रदेश के ऐसे लोगों को भी धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर मिल रहा है, जो व्यक्तिगत स्तर पर लंबी धार्मिक यात्रा का खर्च वहन करने में कठिनाई महसूस करते हैं। सरकार की ओर से समय-समय पर अलग-अलग धार्मिक स्थलों के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे रवाना किए जाते हैं।

इससे लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव मिल रहा है। इस योजना के तहत खाटू श्याम, मथुरा-वृंदावन, श्री हजूर साहिब, नांदेड (महाराष्ट्र), श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब समेत कई जगहों के लिए जत्थे को रवाना किया जाता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026