---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत डॉ बलबीर सिंह ने बस को दिखाई हरी झंडी, वरिष्ठ नागरिक धार्मिक स्थलों पर कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ नागिरको को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत धार्मिक स्थलों पर मुफ्त में सफर कराया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2026 3:13 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ नागिरको को मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत धार्मिक स्थलों पर मुफ्त में सफर कराया जाता है। समय-समय पर पजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह इन बसों को हरी झंडी दिखाते है और उन्हें रवाना करते है। वहीं आज फिर पंजाब में कैबिनेट डॉ बलबीर सिंह ने पटियाला से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मकसद वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों की मुफ्त तीर्थ यात्रा कराना है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में वरिष्ठ नागरिकों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

डॉ बलबीर सिंह ने बस को दिखाई हरी झंडी

डॉ बलबीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बुजुर्गों का सम्मान और आसान तीर्थयात्रा — यही मान सरकार की पहचान है।” आज पटियाला के वार्ड नंबर 3 में, मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों को तीर्थस्थलों तक ले जाने के लिए ‘तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत बस को हरी झंडी दिखाई। मान सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए समाज के हर वर्ग को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री @AAPbalbir ने आज पटियाला से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत एक बस को हरी झंडी दिखाई। मान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का मकसद बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की मुफ्त तीर्थ यात्रा कराना है। इस मौके पर उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी राय जानी। श्रद्धालुओं ने मान सरकार की इस नेक पहल की जमकर तारीफ की।

क्या है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना?

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पंजाब सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा निःशुल्क या रियायती दरों पर कराई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को तीर्थ यात्रा में सहायता देना।

सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। साथ ही निःशुल्क रेल या बस यात्रा, ठहरने और भोजन की व्यवस्था और  चिकित्सा सहायता और सुरक्षा प्रबंध शामिल है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026