---Advertisement---

किसानों को नुकसान से बचाने के लिए अलर्ट हुई Bhagwant Mann सरकार! बरसात से पहले पानी निकासी के व्यापक इंतजाम शुरू, होगा लाभ

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बरसात से पहले ही जल निकासी के इंतजाम करा रही है। इससे किसानों को फायदा होगा और वर्षा जल से उनकी फसल नहीं बर्बाद होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 11, 2026 3:33 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: वर्षा सत्र की शुरुआत से पहले ही पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। गत वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई थीं। इसके एवज में उन्हें मुआवजा मुहैया कराना पड़ा था। भगवंत मान सरकार इस वर्ष बरसात से पहले ही जल निकासी के इंतजाम को लेक जुट गई है। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में जलाशयों, नालों आदि की सफाई की जा रही है, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। इससे किसानों की फसल नहीं बर्बाद होगी। भगवंत मान सरकार के इस पहल की पूरे पंजाब भर में खूब तारीफ भी हो रही है।

किसानों को नुकसान से बचाने के लिए अलर्ट हुई Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार किसानों को नुकसान से बचाने के लिए अलर्ट हो चुकी है और तत्परता से जल निकासी के इंतजाम हो रहे हैं।

सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार संबंधित विभाग जल निकासी के इंतजाम में जुटा है। बरसात शुरू होने से पहले नालियों व अन्य जलाशयों की सफाई जारी है। ग्रामीण इलाकों में तालाबों की साफ-सफाई भी युद्ध स्तर पर की जा रही है। ये सारे प्रयास वर्षा जल की निकासी के लिए हो रहे हैं। नालियां साफ रहेंगी जो जल जमाव नहीं होगा और पानी आसानी से निकलेगा। तालाबों में भी पानी इकट्ठा हो सकता है। इससे किसानों की फसल बाढ़ से बचेगी और उन्हें नुकसान नहीं होगा। भगवंत मान सरकार की इस पहल को पंजाब की जनता सराह रही है।

जल निकासी के इंतजाम से कृषकों को होगा लाभ!

बरसात के मौसम में भारी वर्षा होने पर पानी खेतों में रुक जाता है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचता है। कई जगहों पर नाले साफ न होने के कारण वर्षा जल खेतों की ओर मुड़ जाता है। पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर किसानों की फसल तबाह हुई थी। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार पहले ही जल निकासी को लेकर अलर्ट है। इससे कृषकों को लाभ होगा और उनके खेतों में वर्षा का पानी नहीं एकत्रित होगा। इसका असर फसलों की पैदावार पर पड़ेगा और किसानों की राह आसान होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 25, 2026