---Advertisement---

लोगों का अपार प्यार और जुनून देखकर CM Bhagwant Mann हुए बाग-बाग, पंजाब की महिलाओं के विकास पर कहीं ये बात

CM Bhagwant Mann: लोगों से मुलाकात करने के बाद गांव के विकास के साथ-साथ उनका प्यार देखकर मुख्यमंत्री भावनाएं व्यक्त करने में पीछे नहीं रहते हैं। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2026 4:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के अलग-अलग गांव में जाकर वहां के लोगों से न सिर्फ मुलाकात करते हैं बल्कि जन संदेश देने में भी कभी सीएम भगवंत मान पीछे नहीं रहते हैं। वहीं बीते कुछ समय से लोग मिलन कार्यक्रम के जरिए वह अलग-अलग गांव में जाकर जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। इस दौरान लोगों से उन्हें अपार प्यार मिल रहा है। ऐसे में बरनाला विधानसभा क्षेत्र के झालूर गांव में भगवंत मान पहुंचते हैं जहां उनके साथ लोगों की भीड़ ने जिस तरह का व्यवहार किया वह देखकर उनका मन प्रसन्नचित हो उठा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी दिल की बात करते हुए दिखे।

सीएम मान ने लोगों से मिले प्यार को लेकर क्या कहा

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा, “आज मैं बरनाला विधानसभा क्षेत्र के झालूर गांव में एक पब्लिक मीटिंग प्रोग्राम में शामिल हुआ… बड़ी संख्या में आए लोगों का अपार प्यार और जुनून देखकर मेरा दिल बहुत खुश हुआ.. आपका प्यार मुझे और भी मज़बूती से काम करने की हिम्मत देता है… ‘मावां ध्यान सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले तोहफ़ों के लिए सिर्फ़ 5 दिन बचे हैं… आपकी सरकार पंजाब की बेटियों और बहनों को आर्थिक रूप से मज़बूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है…क्रांति ज़िंदाबाद।”

CM Bhagwant Mann की तरफ से विकास पर दिया जा रहा इस तरह ध्यान

पंजाब के विकास के लिए लगातार तत्पर भगवंत मान की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। वहीं लोक मिलनी कार्यक्रम में गांव के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसकी झलक मुख्यमंत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है जहां भीड़ कुछ इस कदर दिखाई दे रही है जो उनकी लोकप्रियता को बयां करने के लिए काफी है। पंजाब के लोगों को हर तरह की सुख सुविधा मिल सके और उनके विकास में कोई भी कमी ना रहे इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से लगातार प्रयास जारी है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026