---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार ने पठानकोट में बांटे करीब 150 नए सरकारी राशन डिपो, पूर्व सैनिकों समेत इन वर्गों को मिला लाभ

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली  को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 12, 2026 4:00 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। पठानकोट जिले में करीब 150 नए सरकारी राशन डिपो आवंटित किए गए हैं। इस संबंध में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने लाभार्थियों को डिपो आवंटन पत्र सौंपे।

सरकार के अनुसार, इन नए राशन डिपो का लाभ पूर्व सैनिकों, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के पात्र लोगों को मिलेगा। इसकी जानकारी खुद पंजाब सरकार में मंत्री लाल चंद कटारूचक ने दी। गौरतलब है कि विकास के क्षेत्र में CM Bhagwant Mann सरकार लगातार नए कीर्तिमान रच रही है।

कैबिनेट मंत्री ने दी अहम जानकारी 

पंजाब सरकार में मंत्री लाल चंद कटारूचक ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि “मान सरकार ने पठानकोट ज़िले में लगभग 150 नए सरकारी राशन डिपो आवंटित किए हैं! आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 नए सरकारी राशन डिपो आवंटित किए।

लाभार्थियों में पूर्व सैनिक और SC, BC व सामान्य श्रेणी के लोग शामिल हैं। नए डिपो धारकों को शुभकामनाएँ देते हुए, उन्होंने उन सभी से आम जनता के साथ सहयोग और मिलजुलकर काम करने का आग्रह किया”।

रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

नए सरकारी राशन डिपो आवंटित होने से पात्र लाभार्थियों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। सरकार का उद्देश्य सामाजिक रूप से विभिन्न वर्गों को समान अवसर प्रदान करना और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से जनकल्याण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

सरकार का मानना है कि नए राशन डिपो शुरू होने से जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी। इससे पात्र परिवारों को राशन वितरण में सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर सेवाओं का विस्तार होगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 12, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 12, 2026

Jharkhand News

जुलाई 12, 2026

Mussoorie Murder Case

जुलाई 12, 2026