---Advertisement---

जवान लांस नायक दिनेश कुमार की शहादत को नमन! सीएम Bhagwant Mann ने सैनिक की बहादुरी को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा की शहादत को नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से जारी पोस्ट में वीर सैनिक की बहादुरी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने और परिवार से प्रति संवेदना व्यक्त करने का जिक्र है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2025 1:00 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: संवेदनशील माने जाने वाले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से एक दुखद खबर सामने आई जिसमें लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा के शहादत का जिक्र है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तकरार के दौर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की गई और साथ ही मोर्टार गोले दागे गए। इसकी चपेट में आने से लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा वीरगति को प्राप्त कर गए। वीर जवान की शहादत के बाद तमाम प्रतिक्रियाओं के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी पक्ष सामने आया है। सीएम Bhagwant Mann ने वीरगति को प्राप्त हुए बहादुर जवान की वीरता को नमन करते हुए संवेदना व्यक्त की है। सीएम मान ने वीर सैनिक के परिजनों के साथ भी दु:ख साझा किया है और इस विषम परिस्थिति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

सीएम Bhagwant Mann ने सैनिक की बहादुरी को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक्स हैंडल से एक खास पोस्ट साझा किया गया है जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तकरार का जिक्र है। सीएम मान के हैंडल से जारी पोस्ट में बहादुर सैनिक रहे लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा का भी जिक्र है जो देश के लिए लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। सीएम Bhagwant Mann लिखते हैं कि “LOC पर पाकिस्तान की तरफ़ से लगातार हो रही गोलीबारी के कारण हरियाणा के पलवल ज़िले का बहादुर जवान लांस नायक दिनेश कुमार देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। बहादुर जवान की बहादुरी और जज़्बे को दिल से सलाम और परिवार के साथ संवेदना।” पंजाब CM ने इस पोस्ट के माध्यम से शहीद के परिजनों को साथ का पूरा भरोसा दिया है।

पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में शहीद हुए वीर लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में स्थित नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को सैन्य कार्रवाई करते हुए 9 आतंकी अड्डों को नेस्तनाबूद किया। इसके बाद LoC पर तकरार है और गोलीबारी जारी है। उसी गोलीबारी की चपेट में आने से हरियाणा के पलवल के मोहम्मदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय जवान दिनेश शर्मा शहीद हो गए।मुख्यमंत्री Bhagwant Mann, नायब सैनी समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनकी शहादत को नमन किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026