---Advertisement---

‘15000 छात्राओं को बस सेवा और…’ पंजाब में लड़कियों के लिए शिक्षा में बहार, जानिए CM Bhagwant Mann कैसे लाएंगे बदलाव

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा को क्रांति बनाने की दिशा में काम कर रहे सरकार की तरफ से लड़कियों के लिए खास तोहफा लाया गया है। इस बारे में खुद मुख्यमंत्री की तरफ से जानकारी दी गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2026 3:49 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा को क्रांति बनाया जा सके इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच अब बीते दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब की लड़कियों को खास तोहफा देते हुए सीएम भगवंत मान की तरफ से बड़ी घोषणा की गई है। इस सबके बीच आइए जानते हैं कैसे पंजाब के छात्र के लिए शिक्षा की दिशा में नई क्रांति आने वाली है। कैसे सीएम भगवंत मान की पहल से न सिर्फ पंजाब के युवा बल्कि लड़कियों की भी जिंदगी संवर सकती है। जानिए डिटेल्स क्या है।

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भगवंत मान पंजाब की लड़कियों का बनेंगे सहारा

सीएम भगवंत मान ने इस बारे में पूरी जानकारी देते हुए लोगों को खास तोहफा दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “आज मलेरकोटला में लड़कियों के लिए एक नए 5-मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटन किया गया… यह प्रोजेक्ट 6.34 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ, जिससे सरकारी खजाने से 5.25 लाख रुपये की बचत हुई। यह 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लड़कियों के लिए एक खास तोहफ़ा है… हमारी लगातार कोशिशों की वजह से पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में देश में सबसे आगे है।”

CM Bhagwant Mann पंजाब की छात्राओं का दे रहे इस तरह साथ

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि “सरकारी स्कूलों के 882 बच्चों का NEET और 361 बच्चों का JEE पास करना इसका एक बड़ा उदाहरण है… लड़कियों की पढ़ाई जारी रहे, इसके लिए 15,000 से ज़्यादा छात्राओं को खास बस सेवा दी जा रही है। इंकलाब ज़िंदाबाद!” इतना तो साफ है कि सीएम भगवंत मान पंजाब की लड़कियों की शिक्षा को लेकर यह निश्चित तौर पर अहम पहल है। यह सच है कि पंजाब में पढ़ाई लिखाई को खास तवज्जो दिया जा रहा है और हर संभव आज के युवा स्कूल पहुंच सके इसके लिए सरकार की तरफ से मनोबल बढ़ाया जा रहा है और हर घर शिक्षा पहुंच रहा है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 13, 2026

Jharkhand News

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026