CM Bhagwant Mann: ड्रग्स के खिलाफ मुहिम को 591 दिन हो चुके हैं और ऐसे में पंजाब पुलिस की तरफ से हर दिन एक्शन लिया जा रहा है। जहां इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी तरह से अपराधियों को ना बख़्शा जाए। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि कैसे सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर एक बार फिर एक्शन लिया गया। 591वें दिन आखिर क्या सफलता हाथ लगी है। यह सच है कि पंजाब सरकार ड्रग्स का नामोंनिशान खत्म करने के लिए लगातार अडिग है।
CM Bhagwant Mann की बड़ी सफलता जानें
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟗𝟏 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 |
Continuing its sustained crackdown on drug networks, the Punjab Police arrested 102 drug smugglers and recovered 4.6 kg of heroin, 500 grams of opium, 302 intoxicant pills, and ₹12.9 Lakh in drug money from their possession.
Additionally, 76 individuals were counselled and encouraged to undergo de-addiction and rehabilitation treatment.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 14, 2026
सीएम भगवंत मान के निर्देश पर ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 102 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 302 नशीली गोलियां और 12.9 लाख ड्रग मनी बरामद की।” यह सच है कि आंकड़े इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि पंजाब सरकार ड्रग्स का कारोबार करने वाले और उनके तस्करों पर शिकंजा कसने में जरा भी देर नहीं कर रही है।
ड्रग्स को बढ़ावा देना बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार
वहीं इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने यह भी बताया कि 76 लोगों को नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए काउंसलिंग दी गई और हिम्मत दी गई। यहां इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि न सिर्फ पंजाब सरकार लोगों को नशा छुड़ाने के लिए प्रोत्साहित करती है बल्कि इस बात का भी ध्यान रखती है कि किसी भी तरह से तस्करों को पंजाब में रहने के लिए जगह ना दिया जाए।
सीएम भगवंत मान का मानना है कि नशे की वजह से युवाओं का विकास उस कदर नहीं हो पा रहा है जैसा हो सकता है। इस वजह से पंजाब को ड्रग फ्री बनाने की मुहिम में वह लगातार जुटे हुए नजर आ रहे हैं।
