---Advertisement---

102 ड्रग तस्करों को CM Bhagwant Mann की पुलिस ने दिया झटका, जानिए कैसे ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

CM Bhagwant Mann: नशे की जंग में सरकार हर संभव इस बात का प्रयास कर रही है कि किसी भी तरह से पंजाब से इसका नामोंनिशान खत्म हो सके। इस मुहिम में पुलिस लगातार साथ दे रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2026 3:42 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ड्रग्स के खिलाफ मुहिम को 591 दिन हो चुके हैं और ऐसे में पंजाब पुलिस की तरफ से हर दिन एक्शन लिया जा रहा है। जहां इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी तरह से अपराधियों को ना बख़्शा जाए। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई कि कैसे सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर एक बार फिर एक्शन लिया गया। 591वें दिन आखिर क्या सफलता हाथ लगी है। यह सच है कि पंजाब सरकार ड्रग्स का नामोंनिशान खत्म करने के लिए लगातार अडिग है।

CM Bhagwant Mann की बड़ी सफलता जानें

सीएम भगवंत मान के निर्देश पर ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 102 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 302 नशीली गोलियां और 12.9 लाख ड्रग मनी बरामद की।” यह सच है कि आंकड़े इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि पंजाब सरकार ड्रग्स का कारोबार करने वाले और उनके तस्करों पर शिकंजा कसने में जरा भी देर नहीं कर रही है।

ड्रग्स को बढ़ावा देना बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार

वहीं इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने यह भी बताया कि 76 लोगों को नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए काउंसलिंग दी गई और हिम्मत दी गई। यहां इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि न सिर्फ पंजाब सरकार लोगों को नशा छुड़ाने के लिए प्रोत्साहित करती है बल्कि इस बात का भी ध्यान रखती है कि किसी भी तरह से तस्करों को पंजाब में रहने के लिए जगह ना दिया जाए।

सीएम भगवंत मान का मानना है कि नशे की वजह से युवाओं का विकास उस कदर नहीं हो पा रहा है जैसा हो सकता है। इस वजह से पंजाब को ड्रग फ्री बनाने की मुहिम में वह लगातार जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026