---Advertisement---

ड्रग माफिया की जड़ तक पहुंच कर खात्मा करेगी CM Bhagwant Mann की पुलिस, पंजाब की सुरक्षा के लिए लिया गया 545वें दिन बड़ा एक्शन

CM Bhagwant Mann: ड्रग माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन लेने में पंजाब सरकार कभी भी पीछे नहीं रहती है। ऐसे में पुलिस भी उनका साथ देती है। इस सब के बीच आइए जानते हैं आखिर किस तरह का एक्शन सरकार की तरफ से लिया गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2026 1:04 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब को ड्रग फ्री बनाया जा सके इसके लिए सरकार के साथ मिलकर पुलिस काम कर रही है। ऐसे में हर दिन ताबड़तोड़ एक्शन दिए जा रहे हैं। युद्ध नाशियन विरोध के 545वें दिन पुलिस की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है। सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर पुलिस लगातार ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कस रही है और उन्हें गिरफ्तार कर रही है। किसी भी कोने में नशे का नामोनिशान न रह सके इसके लिए पुलिस हर दिन राज्य व्यापी कार्यवाही कर रही है। ऐसे में 545वें दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा एक्शन क्या है ड्रग नेटवर्क के खिलाफ

पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क का खात्मा करने के लिए सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर लगातार कार्रवाई को जारी रखते हुए 54 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने बताया कि उनके पास से 3.9 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 80 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए 900 रुपये बरामद किए गए। पंजाब पुलिस का लिया गया यह एक्शन वाकई ड्रग माफिया के लिए किसी झटके से कम नहीं है। यह पुलिस के साथ सरकार के सख्त रुख को दिखाने के लिए काफी है।

ड्रग माफियाओं को सुधरने का मौका देती है पुलिस

ड्रग माफिया को जड़ से खत्म करने और दूर रखने के लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग मुहिम जारी है। ऐसे में सीएम भगवंत मान इस बात की कोशिश करते हैं कि भारत और शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो ताकि लोगों का ध्यान नशे से दूर हो सके। वहीं कहा जा रहा है कि पुलिस के द्वारा लिए गए इस क्षेत्र में 6 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए समझाया गया और उन्हें प्रेरित किया गया है। यह सरकार द्वारा उठाए गए सबसे अहम पहल में से एक है। ना सिर्फ नशे से दूर रखा जाता है बल्कि सुधारने का मौका भी दिया जाता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अगस्त 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 29, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026