CM Bhagwant Mann: एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिनाज धालीवाल और भवतेग सिंह गिल की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। इन खिलाड़ियों ने स्कीट टीम स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किए।
हालांकि यह नया नहीं है। इससे पहले भी खेलों में पंजाब के खिलाड़ी नया कीर्तिमान रचते रहे है। वहीं अब एशियाई खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन से CM Bhagwant Mann गदगद नजर आ रहे है।
CM Bhagwant Mann ने जताई खुशी
बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एशियाई खेलों में पंजाब के युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। परिनाज़ धालीवाल (महिला स्कीट टीम इवेंट में) और भवतेघ सिंह गिल (पुरुष स्कीट टीम इवेंट में) ने शूटिंग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर देश और पंजाब का नाम रोशन किया है।
ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਭਰੂਆਂ ਤੇ ਧੀਆਂ ਦਾ ਦਮਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ…
ਸ਼ੂਟਿੰਗ ‘ਚ ‘ਵੂਮੈਨ ਸਕੀਟ ਟੀਮ’ ਈਵੈਂਟ ‘ਚ ਪਰਿਨਾਜ਼ ਧਾਲੀਵਾਲ ਅਤੇ ‘ਮੈਨ ਸਕੀਟ ਟੀਮ’ ਈਵੈਂਟ ‘ਚ ਭਵਤੇਗ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ ਕਾਂਸੀ ਦਾ ਤਗਮਾ (Bronze Medal) ਜਿੱਤ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਂ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ..
ਦੋਵਾਂ ਹੋਣਹਾਰ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ… pic.twitter.com/RWVIBKyu2w— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 23, 2026
इन दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। आपकी यह उपलब्धि पंजाब के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ”।
पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
पंजाब में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रतियोगिताओं, खिलाड़ियों के सम्मान और खेल सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मई 2026 में CM Bhagwant Mann ने 87 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया था। इस अवसर पर 1,070 पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया और पुरस्कार राशि वितरित की गई।
वहीं अब एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया संदेश के जरिए दोनों निशानेबाजों को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा राज्य के गांवों में 3 हजार से अधिक खेल के मैदान बनाए जा रहे है ताकि बच्चों को फायदा हो और वह नशे से दूर रह सके।
