---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा कदम, राज्य में 700 नई बसों का होगा संचालन, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann सरकार ने पंजाब में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी कदम उठाया है। जिससे बड़ी संख्या में पंजाबवासियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 11, 2026 4:04 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने रोडवेज और पीआरटीसी (PRTC) के बेड़े को आधुनिक बनाने के लिए बड़ी संख्या में नई बसें शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

सरकार का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करना है। इसकी जानकारी खुद पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने एक्स के माध्यम से दी है।

राज्य में नई 700 बसों का होगा संचालन

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, हम लगभग 700 नई बसें खरीदने जा रहे हैं। इसके लिए हमने एक टेंडर निकाला था, जिसमें टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड जैसी दो बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया।

यह टेंडर अशोक लेलैंड को मिला, जिसका मतलब है कि पंजाब सरकार के बेड़े में 700 नई बसें शामिल होंगी। ये बसें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हैं। उदाहरण के लिए, इनमें बाहर और अंदर कैमरे और GPS सिस्टम लगे होंगे, जिससे हम हर बस की लोकेशन और मूवमेंट को रियल-टाइम में ट्रैक कर सकेंगे। मैं इसे पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानता हूं। हमने टिकट खरीदने की प्रक्रिया को भी डिजिटल कर दिया है”।

डिजिटल पेमेंट के माध्यम से खरीद सकेंगे टिकट

दी जानकारी के मुताबिक डिजिटल पेमेंट के ऑप्शन होने से, युवा पीढ़ी समेत कोई भी व्यक्ति घर बैठे टिकट बुक कर सकता है और तय समय पर बस में चढ़ सकता है। इसके साथ ही, हमारी बसों की कुल संख्या 3,546 हो गई है, जिससे पंजाब पब्लिक सेक्टर में बसों की संख्या के मामले में देश में पहले नंबर पर आ गया है। हम अपनी बसों की संख्या में 56% की बढ़ोतरी कर रहे हैं, और मेरा मानना ​​है कि इससे पंजाब के लोगों को बहुत राहत मिलेगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 11, 2026

Viral Video

जुलाई 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 11, 2026