---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: एआई और साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और मज़बूत करने के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए पंजाब सरकार के नेतृत्व वाली सरकार लगातार नई पहल कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2026 4:40 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब को तकनीक और डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार लगातार नई पहल कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसका उद्देश्य सरकारी व्यवस्था में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाने के साथ-साथ डिजिटल खतरों से निपटने की क्षमता को मजबूत करना है।

एआई और साइबर सुरक्षा को लेकर CM Bhagwant Mann सरकार सजग

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज, मान सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री और AAP पंजाब के अध्यक्ष @AroraAmanSunam ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ़ इंडिया (STPI), मोहाली और DCM यंग एंटरप्रेन्योर्स स्कूल (DCM YES) के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

STPI के साथ हुए समझौते के तहत, AI और साइबर सुरक्षा क्षमताओं को और मज़बूत करने के लिए मोहाली में ‘स्टार्टअप पंजाब हब न्यूरॉन 2.0’ विकसित किया जाएगा, जबकि DCM YES के साथ साझेदारी से स्कूली स्तर पर बच्चों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग और शिक्षण संस्थानों को एक ही मंच पर लाकर पंजाब की प्रगति और रोज़गार को बढ़ावा देने की दिशा में मान सरकार का यह एक अहम कदम है”।

साइबर सुरक्षा पर विशेष फोकस

डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में पंजाब सरकार का साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर काफी अहम माना जा रहा है।

सरकारी डिजिटल सिस्टम, महत्वपूर्ण डेटा और ऑनलाइन सेवाओं को साइबर खतरों से सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता है। सरकार की इस पहल से साइबर खतरों की पहचान और उनसे निपटने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 19, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026