---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी, बठिंडा में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2026 12:36 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में बठिंडा जिले में कार्रवाई करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग गई है। इसी बीच पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्ट फोर्स को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी कामयाबी में, पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने बठिंडा में दो आरोपियों को पकड़ा है और उनके पास से .32 बोर की दो देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी फिरोजपुर इलाके में सक्रिय एक जेल में बंद गैंगस्टर द्वारा चलाए जा रहे आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं। आरोपियों का आपराधिक बैकग्राउंड है और वे हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन समेत कई मामलों में शामिल रहे हैं”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा है असर

सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन, बठिंडा में मामला दर्ज किया गया है। नेटवर्क के पिछले और अगले कनेक्शन का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। Punjab Police Ind संगठित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और पूरे #पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में गैंगस्टर गतिविधियों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को विशेष रूप से ऐसे अपराधियों और उनके नेटवर्क को खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

Rain Alert 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

कल का मौसम 11 July 2026

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026