एशियन गेम्स में डबल स्कल्स रोइंग में पंजाब के खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल जीत CM Bhagwant Mann को किया गर्वित, सरकार की तरफ से मिला विशेष सम्मान

CM Bhagwant Mann: स्पोर्ट्स के दिशा में एक अलग ही क्रांति देखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में डबल स्कल्स रोइंग कंपटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया है, जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं को प्रोत्साहित करने में कभी भी सरकार पीछे नहीं रहती है। यह सच है कि स्पोर्ट्स की दिशा में लगातार राज्य में प्रगति का दौर जारी है। वहीं इस सबके बीच जब बीते दिन पंजाब के दो खिलाड़ियों ने एशियाई गेम्स में डबल स्कल्स रोइंग कंपटीशन में दबदबा कायम कर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया तब सीएम भगवंत मान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खुद को गर्वित महसूस किया है। उन्हें प्रेरणा बताते हुए आखिर मुख्यमंत्री ने क्या कहा है और किस तरह से युवाओं को खास संदेश देते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann एशियन गेम्स में डबल स्कल्स रोइंग कॉम्पिटिशन में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वालों पर क्या बोले

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर सीएम भगवंत मान ने लिखा कि “पंजाब के सतनाम सिंह और उनके पार्टनर सलमान खान ने एशियन गेम्स में डबल स्कल्स रोइंग कॉम्पिटिशन में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर पूरे देश और पंजाब को गर्व महसूस कराया है… हमारी स्टेट स्पोर्ट्स पॉलिसी के मुताबिक सतनाम सिंह को 50 लाख के कैश प्राइज़ से सम्मानित किया जाएगा।
दोनों खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बधाई! यह शानदार अचीवमेंट हमारे युवाओं के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन है…।”

क्या है सीएम भगवंत मान के लिए स्पोर्ट्स के मायने

सीएम भगवंत मान ने एशियन गेम्स में डबल स्कल्स रोइंग कंपटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को कैश प्राइज से सम्मानित कर उनके अचीवमेंट को इंस्पिरेशन बताया है। स्टेट स्पोर्ट्स पॉलिसी के मुताबिक उन्हें खास सम्मान मिला। यह सच है कि खेलकूद के मामले में पंजाब के युवाओं को अपना साथ देने में कभी भी सीएम भगवंत मान पीछे नहीं रहते हैं। गांव में मैदान का निर्माण होने के साथ ही सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध करवा रही सरकार इस बात का ध्यान रखती है कि स्पोर्ट्स को भी लोग पढ़ाई के साथ तवज्जो दें और इसे अपना प्रोफेशन बना सके।

सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर पंजाब में स्पोर्ट्स की दिशा में एक अलग ही क्रांति देखी जा रही है।

 

 

 

Exit mobile version