---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘सरकार का जनता के प्रति…’ लोक मिलनी कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से की मुलाकात; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री आज जालंधर पहुंचे जहां उन्होंने 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के तहत लोगों से मुलाकात की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 12, 2026 3:55 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री आज जालंधर पहुंचे जहां उन्होंने ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के तहत लोगों से मुलाकात की। बता दें कि मुख्यमंत्री का यह जन संवाद कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे शुरू हुआय़ इस दौराना उन्होंने विभिन्न इलाकों से आए आम लोगों और प्रतिनिधिमंढलों से मुलाकात की साथ ही उनकी समस्या सुनी। मुख्यमंत्री की इस पब्लिक मीटिंग को देखते हुए जालंधर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सीएम के आने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो सके। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। चलिए  आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

लोक मिलनी कार्यक्रम में CM Bhagwant Mann ने लोगों से की मुलाकात

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज जालंधर निवास पर आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के तहत लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देकर मौके पर ही समाधान करवाया।

हम लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे। सरकार का जनता के प्रति जो कर्तव्य होता है, उसे हम पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। लोगों की हर मुश्किल के समाधान के लिए हम वचनबद्ध हैं। भविष्य में भी ऐसी ‘लोक मिलनियाँ’ जारी रहेंगी”। गौरतलब है कि स्थानीय निवासियों को पंजाब के मुख्यमंत्री से सीधे अपनी समस्याओं को बताने का अवसर मिला, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को मौके पर ही निर्देश जारी किए गए।

सीएम भगवंत मान ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान आज जालंधर पहुंच, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या को सुना। जिसमे सड़क, सीवरेज, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी बुनियादी समस्या शामिल था। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार  से लेकर व्यवसाय तक, राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा मिल रहा है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि सरकारी नीतियां सीधे जनता तक पहुंचे और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi DoE Result 2026

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Mohan Yadav

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026