CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ जारी अभियान के 172 दिन पूरे, 46 हजार से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर बड़ा दावा किया है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर बड़ा दावा किया है।

सरकार के मुताबिक, अपराधियों के खिलाफ जारी यह अभियान अब 172 दिन पूरे कर चुका है और इस दौरान पुलिस ने 46 हजार से अधिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब  पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी।

661 रेड की गईं। 417 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 13 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 46,774 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है।

गैंगस्टर और नशा तस्करों पर भी फोकस

बता दें कि CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार यह कहती रही है कि पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क, नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसी रणनीति के तहत पुलिस ने गैंगस्टरों के ठिकानों पर कार्रवाई तेज की, अवैध हथियारों की बरामदगी की और नशा तस्करी से जुड़े मामलों में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। सरकार का कहना है

कि नियमित ऑपरेशन, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और खुफिया तंत्र को मजबूत करने से अपराधियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्क रहने और अपराध की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

Exit mobile version