---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्यवासियों को मिली बड़ी सौगात, घरेलू बिजली बिल में 70 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा का बजट आज से शुरू हो चुका है। बजट सत्र के पहले दिन ही पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 6, 2026 5:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब विधानसभा का बजट आज से शुरू हो चुका है। बजट सत्र के पहले दिन ही पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। वहीं गवर्नर के अभिभाषण के दाैरान कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के बजट अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की और सदन से वाकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। बताते चले कि अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया। मालूम हो ही सीएम भगवंत मान सरकार 8 मार्च को राज्य का बजट पेश करेगी। इसी बीच पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है।

घरेलू बिजली बिल में 70 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि बिजली क्षेत्र में ऐतिहासिक जनहितकारी पहल! कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए मात्र ₹5 प्रति यूनिट, उद्योगपतियों के लिए 100 किलोवाट तक के फिक्स्ड चार्ज में कमी।

वकीलों के चैंबरों से अब घरेलू दरों पर शुल्क लिया जाएगा, न कि वाणिज्यिक दरों पर मान सरकार की ओर से जनता को राहत, बिजली दरों में कमी!! कैबिनेट मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 300 यूनिट से अधिक घरेलू बिजली बिल भरने वालों के लिए टैरिफ में 70 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी, बिल में लागू निश्चित शुल्क में 5-10 रुपये प्रति किलोवाट प्रति माह की कमी, लोड के अनुसार वाणिज्यिक टैरिफ में भी 65-79 पैसे की कमी शामिल है।

महिला उद्यमी सम्मान-2026′ के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज पूरे पंजाब में आयोजित ‘पंजाब सरकार महिला उद्यमी सम्मान-2026’ समारोह के तहत, आत्मनिर्भर और सफल व्यवसाय चला रही मेहनती महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान, महिलाओं ने आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के अपने विचार साझा किए।

इस सम्मान के लिए महिलाओं ने मान सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया। मान सरकार हर बेटी-बहन के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026