---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: औद्योगिक केंद्र को लेकर पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम, उद्योगपतियों को इतने दिनों में मिलेगी सभी मंजूरी; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में FastTrack Punjab Portal के दूसरे चरण की शुरुआत की। माना जा रहा है कि इसस बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 22, 2025 3:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में FastTrack Punjab Portal के दूसरे चरण की शुरुआत की। माना जा रहा है कि इससे इससे राज्य में कारोबार को और अधिक गति मिलेगी। यह भारत का सबसे आधुनिक सिंगल विंडो सिस्टम है, जिसमें निवेशकों को 173 G2B सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। राइट टू बिज़नेस (संशोधन) अधिनियम 2025 में किए गए सुधारों से कारोबारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही, उद्योग से जुड़ी सभी अनुमतियाँ आवेदन करने के 45 दिनों के भीतर मिल जाएँगी। यानि सीएम भगवंत मान सरकार का यह कदम एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

औद्योगिक केंद्र को लेकर पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम

पंजाब सरकार के फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल के दूसरे चरण के शुभारंभ से औद्योगिक क्रांति को गति मिलेगी। यह देश की सबसे आधुनिक सिंगल विंडो प्रणाली है। इससे उद्योगपतियों के लिए पंजाब में निवेश करना आसान हो जाएगा और उन्हें बिना किसी परेशानी के 45 दिनों के भीतर सभी मंज़ूरियाँ मिल जाएँगी।

इस योजना से जहाँ पंजाब में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे। पंजाब में उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। जल्द ही पंजाब देश का सबसे पसंदीदा औद्योगिक और एक्सपोर्ट हब बनेगा।

सिंगल विंडो के नाम पर कारोबारियों का शोषण किया – CM Bhagwant Mann

पिछली सरकारों ने सिंगल विंडो के नाम पर कारोबारियों का शोषण किया। हमने सिंगल विंडो के साथ-साथ सिंगल पेन के तहत पूरा काम पारदर्शी तरीके से किया और कारोबारियों को सुरक्षित माहौल दिया। हम एक विज़न के तहत पंजाब की तरक्की कर रहे हैं। पंजाब और पंजाबियों को गुरुओं-पीरों का वरदान प्राप्त है, यहाँ मेहनत करने वालों को पंजाब की धरती कभी भूखा नहीं मरने देती। हम पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर 1 बना रहे हैं, और इसी के तहत कारोबार के क्षेत्र में भी पंजाब को टॉप पर ले जा रहे हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026