---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब सरकार ने कसी कमर! 49 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, ताबड़तोड़ छापेमारी जारी; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की अगुवाई में ड्रग्स तस्करों पर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 2, 2026 3:50 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पंजाब सरकार की अगुवाई में ड्रग्स तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आलम यह है कि अभी तक 42 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ड्रग्स की भी बरामदगी की जा रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे लेकर अहम जानकारी दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस लक्षित छापों, गहन तलाशी अभियानों और राज्य भर में निरंतर जागरूकता पहलों के माध्यम से नशीली दवाओं के खिलाफ अपना अथक अभियान जारी रखे हुए है – जिससे नशामुक्त पंजाब के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को बल मिलता है”।

पंजाब भर में 257 स्थानों पर छापेमारी की गई। 49 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 306 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 42706 हो गई है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

दी जानकारी के अनुसार 49 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। दर्ज किए गए मामलों की कुल संख्या – 38 हो गई है। ज़ब्त की गई हेरोइन की कुल मात्रा – 468 ग्राम है। बरामद की गई गोलियों/कैप्सूल की कुल संख्या – 202 है। बरामद ड्रग मनी: 2500 रुपये बरामद किए गए है। 306 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 42706 हो गई है। 61 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और 700 पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिस टीमों ने 271 संदिग्धों को रोककर जांच की। 21 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026