CM Bhagwant Mann: पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 में पंजाब के मुख्यमंत्री ने दी अहम जानकारी; लाखों लोगों को ऐसे होगा फायदा; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा आज मोहाली में पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन की शुरूआत की गई। जिससे निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा आज मोहाली में पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन की शुरूआत की गई। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज मोहाली में, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। मैंने देश और दुनिया भर से पंजाब की धरती पर आए उद्योगपतियों और निवेशकों का हार्दिक स्वागत किया। यह शिखर सम्मेलन महज एक औद्योगिक आयोजन नहीं है, बल्कि पंजाब के लिए आर्थिक विकास, रोजगार और निवेश के एक नए युग की शुरुआत है”।

सब मिलकर ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करें – CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने कहा कि “मार्च 2022 से पंजाब में ₹1.58 लाख करोड़ का निवेश हुआ है, जिससे 5.5 लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। हमारी नई औद्योगिक नीति के तहत, हम राज्य में व्यापार-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि उद्यमी बिना किसी अनावश्यक बाधा के काम कर सकें।

एक और अच्छी खबर – टाटा समूह का एक बड़ा इस्पात संयंत्र 20 मार्च से लुधियाना में परिचालन शुरू करने जा रहा है। हमारा प्राथमिक लक्ष्य युवाओं को नौकरी चाहने वालों से रोजगार सृजनकर्ताओं में परिवर्तित करना है। सरकार पंजाब के समग्र विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आइए, हम सब मिलकर ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करें”।

पंजाब में तेजी से हो रहा है विकास

सीएम मान ने आगे बताया कि “पिछले 4 वर्षों में हमने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। विश्वस्तरीय शिक्षा और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ, हमने सड़कों से लेकर हवाई यातायात तक सब कुछ अधिक सुविधाजनक बनाया है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण अब पंजाब में कारोबार और निवेश करना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।

पंजाब एक बरकत वाली धरती है। हम पंजाब के नौजवानों की काबिलियत को रोज़गार से जोड़ने के लिए वचनबद्ध हैं। निवेशकों के लिए हमारा सीधा संदेश है “आप उद्योग लगाइए, हमारे बेटे-बेटियों को रोज़गार दीजिए, और बेहतर व सुगम कारोबारी माहौल की गारंटी हमारी है।”

Exit mobile version