---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा फैसला, इस तारीख से नए राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया होगी शुरू, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिससे लाखों परिवारों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 7, 2026 3:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने घोषणा की है कि 11 अगस्त 2026 से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य उन पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ उपलब्ध कराना है, जो अब तक किसी कारणवश राशन कार्ड से वंचित रहे हैं।

इसकी जानकारी नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने विधानसभा में अपने भाषण के दौरान दी। CM Bhagwant Mann सरकार के इस योजना के लाखों लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

इस तारीख से शुरू होगी नए राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया

गवर्मेंट ऑफ पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 2013 के तहत यह पक्का किया जा रहा है कि कोई भी परिवार राशन (गेहूं) पाने से न छूटे। यह राशन ‘प्रायोरिटी हाउसहोल्ड स्कीम’ और ‘अंत्योदय अन्न योजना’ के तहत दिया जा रहा है।

और जानकारी देते हुए, कैबिनेट मंत्री ने सदन को बताया कि पंजाब सरकार की जन-हितैषी ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत राशन किट भी राशन डिपो पर बांटी जा रही हैं और नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए https://Ercms.punjab.gov.in पोर्टल 11 अगस्त तक खुला है”।

कौन कर सकेगा आवेदन?

नए राशन कार्ड के लिए वही परिवार आवेदन कर सकेंगे जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। सामान्य तौर पर निम्नलिखित श्रेणियों के लोग आवेदन के पात्र हो सकते हैं –

  • जिनके पास वर्तमान में कोई राशन कार्ड नहीं है।
  • पात्रता के बावजूद अब तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल रहा है।
  • नए परिवार या अलग हुए परिवार, जिन्हें अलग राशन कार्ड की आवश्यकता है।
  • पात्रता की अन्य शर्तों को पूरा करने वाले नागरिक।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026