CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। राज्य में नशे और अपराध को लेकर काफी कमी देखी जा रही है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की अग्रसर है। वहीं नशे के खिलाफ जारी अभियान के 559 दिन पूरे हो चुके है। पुलिस की तरफ से छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 81 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 530 ग्राम अफ़ीम, 7,359 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹710 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟓𝟗 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @antfpunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, the Punjab Police arrested 81 drug smugglers and recovered 1.3 kg of heroin, 530 grams of opium, 7359 intoxicant pills and ₹710 in drug… pic.twitter.com/gJj2M1r3Rc
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 12, 2026
इसके अलावा, 6 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 81 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 559 दिनों में गिरफ्तार कुल ड्रग तस्करों की संख्या -77,690 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे को लेकर काफी हद तक कमी देखी गई है। आगे दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 81 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 1.3 किलोग्रामकुल ज़ब्त अफीम: 530 ग्राम।
कुल बरामद टैबलेट/कैप्सूल – 7359 559 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या- 77,690। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 6 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया।







