---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: भिंडी सैदा थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो पिस्तौल समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी बीच अमृतसर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 13, 2026 2:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसके अलावा नशे के लेकर भी पंजाब पुलिस एक्शन मोड में है। इसी बीच अमृतसर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है। दी जानकारी के मुताबिक अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जिला फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में भिंडी सैदा थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का मामला सुलझा लिया गया है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला।

ग्रेनेड हमले मामले मं पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जिला फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियान में भिंडी सैदा थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का मामला सुलझा लिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो पिस्तौलें बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त था। आरोपी विदेश में स्थित एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पंजाब में आतंकी गतिविधियों का निर्देशन कर रहा था।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का एक्शन जारी

29-30 मार्च, 2026 की दरमियानी रात को आरोपियों ने हथगोले प्राप्त किए, रेकी की और हमले को अंजाम दिया। इस मॉड्यूल को कट्टरपंथी बनाया गया था और हमले को अंजाम देने के लिए भारी आर्थिक इनाम का वादा करके पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए प्रेरित किया गया था।

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, यूएपीए, बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। Punjab Police Ind क्षेत्र में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026