---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स समेत 103 तस्कर गिरफ्तार

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर सराहनीय कार्य कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 8, 2026 1:50 अपराह्न | Updated: अप्रैल 8, 2026 3:38 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर सराहनीय कार्य कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है, तो वहीं बॉर्डर पर से ही रही नशीले पदार्थों की तस्करी में भी काफी हद तक लगाम लगी हुई है। इसके अलाव राज्य मे  भी इसका जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। नशे को लेकर लगातार कमी देखी जा रही ह। बता दें कि नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के 402 दिन पूरे हो चुके है। और पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

नशे के खिलाफ जारी अभियान के 402 दिन पूरे

नशे के खिलाफ जारी अभियान के पूरे 402 दिन पूरे हो चुके है। इसी बीच पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 103 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 5.8 किलोग्राम हेरोइन, 587 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 19,050 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की। 73 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 112 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 402 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 57519 हो गई है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पुलिस का एक्शन

दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 112 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल 5.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। कुल 587 गोलियां/कैप्सूल बरामद की गईं। कुल 19050 रुपये की नशीले पदार्थों की रकम बरामद की गई। 402 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 57519। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 73 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026