---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप, 300 से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 18, 2026 12:30 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। राज्य में काफी कमी देखी जा रही है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब में लगातार विकास हो रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी देखी जा रही है।

पंजाब पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में एक दिन में 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई की।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 571 रेड की गईं। 307 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 2 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 1 हथियार बरामद किया गया।

इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 61346 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

CM Bhagwant Mann का अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश

मुख्यमंत्री CM Bhagwant Mann की सरकार लगातार यह संदेश देती रही है कि राज्य में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की लगातार छापेमारी इसी नीति का हिस्सा मानी जा रही है। सरकार का जोर गैंगस्टरों के नेटवर्क को कमजोर करने के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

इसके लिए पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब पुलिस की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई से साफ है कि गैंगस्टर और संगठित अपराध सरकार की प्राथमिक चिंताओं में शामिल हैं।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 18, 2026

Devendra Nath Mahato

अगस्त 18, 2026

CJI Surya Kant

अगस्त 18, 2026

Nitin Nabin

अगस्त 18, 2026

Rashifal 18 August 2026

अगस्त 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 17, 2026