---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 54 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा गया शिकंजा, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा दावा किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 31, 2026 1:26 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सख्त नीति और पंजाब पुलिस की लगातार कार्रवाई के चलते ड्रग्स तस्करों और अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसा गया है।

सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर साफ तौर पर दिख रहा है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। 611 रेड की गईं। 310 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 12 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 54,514 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ भी पंजाब सरकार सख्त

गौरतलब है कि नशे के खिलाफ भी पंजाब सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वहीं पंजाब सरकार केवल तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान और पुनर्वास कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सरकार का मानना है कि कानून का सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी प्रयास जरूरी हैं। इसके साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जुलाई 31, 2026

Jharkhand News

जुलाई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 31, 2026

Asaduddin Owaisi

जुलाई 31, 2026