CM Bhagwant Mann: नशा और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि नशे और अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रतिदिन नशीले पदार्थों का बरामदगी की जा रही है। सबसे कास बात है बॉर्डर पार से होने वाली ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा अपराध के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई जा रही है। बता दें कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत बड़ी संख्या में कार्रवाई की जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) के समन्वय से, चिन्हित स्थानों पर लक्षित छापों के माध्यम से गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 552 छापे मारे गए। 268 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
6 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। 3 हथियार बरामद किए गए। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 28,819 हो चुकी है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल करें”।
नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। साथ ही बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों का खेप पकड़ी जा रही है या नहीं।
