CM Bhagwant Mann: पंजाब में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लगातार अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने राज्यभर में विशेष अभियान चलाते हुए 350 से अधिक अपराधियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई को राज्य में अपराध नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में तेजी से विकास की और अग्रसर है। साथ ही अपराध और नशे के खिलाफ भी काफी कमी देखी जा रही है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी क अनुसार पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 583 रेड की गईं। 353 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟖𝟔 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 583 raids conducted
✔️ 353… pic.twitter.com/QiKSI0QX2m— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 26, 2026
13 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 3 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 52,895 हो गई है।पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का असर
पंजाब पुलिस ने विभिन्न जिलों में समन्वित ऑपरेशन चलाकर कई वांछित आरोपियों, गैंग से जुड़े अपराधियों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई, जबकि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं, बल्कि अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ना और भविष्य में होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना भी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann और उनका सरकार राज्य को नशा मुक्त और अपराध मुक्त करने में लगी हुई है।







