---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, 60 से अधिक ड्रग्स तस्करों पर कसा गया शिकंजा

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सीएम मान ने सरकार नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 18, 2026 1:14 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए CM Bhagwant Mann सरकार नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 503 दिन पूरे हो चुके है। अभियान चलाते हुए 60 से अधिक कथित ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कस दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। सरकार का कहना है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही राज्य में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 64 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 118 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹3.79 लाख बरामद किए।

इसके अलावा, 7 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया और प्रेरित किया गया”। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 64 ड्रग तस्कर गिरफ्तार 503 दिनों में गिरफ्तार कुल ड्रग तस्करों की संख्या: 73,815

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

दी जानकारी के अनुसार 64 ड्रग तस्कर गिरफ़्तार। कुल ज़ब्त हेरोइन – 1.6 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 118, कुल बरामद ड्रग मनी – 3.79 लाख रुपये। 503 दिनों में गिरफ़्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 73815 हो गई है। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 7 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। नशे के खिलाफ भी राज्य में काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026