CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अभी तक 56 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
ड्रग्स और नशे के खिलाफ जारी अभियान के 395 दिन 80 से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही 21 हजार से अधिक ड्रग्स मनी बरामद की गई है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लगी हुई है।
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 85 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 3.2 किलोग्राम हेरोइन, 586 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 21,780 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।
Punjab | Day 395 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 85 drug smugglers and recovered 3.2 kg of heroin, 586 intoxicant tablets/capsules, and ₹21,780 in drug money.
20 persons were persuaded… pic.twitter.com/FGpqFen2V1
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 1, 2026
20 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 85 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 395 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 56330 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
दी जानकारी के मुताबिक पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। 85 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। कुल जब्त हेरोइन- 3.2 किलोग्राम हो गई है। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 586 जब्त किए गए है। साथ ही बरामद नशीले पदार्थों की कुल रकम – 21780 रुपये हो गई है। 395 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 56330 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 20 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया है।